देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, जबकि एक पुलिस इंस्पेक्टर घायल हो गया। मारे गए बदमाश की पहचान अकरम के रूप में हुई है, जो लूट की वारदात में शामिल बताया जा रहा था।पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर नरेश राठौर को भी गोली लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।घटना के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए आसपास के इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और नाकेबंदी भी की गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोभाल मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नरेश राठौर खतरे से बाहर बताए जा रहे है

